रविवार, 25 मार्च 2012

हर जुबान पर साड्डी दिल्‍ली का सोणा गीत, भई वाह!!


क्‍या आपको याद है कि वर्ष 2010 में राजधानी दिल्‍ली में हुए राष्‍ट्रमंडल खेलों के थीम सांग के बोल क्‍या थे ? शायद नहीं। दरअसल, कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के लिए तैयार किया गया दिल्‍ली गान लोगों की जुबान पर चढ़ ही नहीं पाया और खेल शुरू होने से पहले ही हवा हवाई हो गया। लेकिन आजकल विश्‍व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार ‘दैनिक जागरण’ की ओर से तैयार किया गया दिल्‍ली का खास गीत दिलवाले दिल्‍ली वालों की जान बन गया है। इसका जादू कॉलेजों के साथ-साथ बाजारों में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। शनिवार को यूथ के हॉट फेवरेट कहे जाने वाले कमला नगर मार्केट में यह गीत धूम धड़ाके के साथ अपनी छाप छोड़ गया। आलम यह था कि इस गीत की सीडी लेने और मंच पर आकर इसे गाने के लिए हर उम्र के लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता था।
इंडियाज गॉट टैलेंट में भाग लेने वाले एक उत्‍साही कलाकार तेजस्‍वी शर्मा तो दैनिक जागरण पढ़ कर कार्यक्रम में गीत के म्‍यूजिक पर परफॉर्म करने ही बाजार में पहुंच गए। लयबद्ध योगमुद्रओं से तेजस्‍वी ने गीत के संगीत पर ऐसा रंग जमाया कि लोग वाह-वाह कर उठे।
कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के दौरान स्‍टेडियमों में दिल्‍ली गीत के स्‍थान पर एआर रहमान का ‘जय हो...’ या फिर फिल्‍म ’चक दे इंडिया’ का थीम सांग ‘चक दे...’ की गूंज ही ज्‍यादा सुनाई दी। मगर कमला नगर मार्केट में लगभग चार घंटे तक केवल दिल्‍ली वालों की पहचान दर्शाता उनके अपने बीच के एक आम शख्‍स का लिखा गीत ‘ये शहर अजब सा है,ये शहर गजब सा है। कुछ बात तो है इसमें यह शहर अलग सा है....’ की ही धूम रही। इससे यह बात एक बार फिर साबित हो गई कि दिल से जिस चीज को तैयार किया जाए,उसे दिल्‍ली वाले भरपूर गले लगाते हैं। दर्शकों की भारी भीड़ देख कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि और डीयू की डिप्‍टी डीन-कल्‍चर काउंसिल डॉ.सुचित्रा गुप्‍ता ने कहा कि दैनिक जागरण की ‘मेरा शहर मेरा गीत’ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्‍य के रूप में जब हम दिल्‍लीवालों के रचे गीतों को पढ़ रहे थे उनमें से सर्वश्रेष्‍ठ दस गीतों का चयन करना अत्‍यंत कठिन था,क्‍योंकि सभी गीत एक से बढ़कर एक लिखे गए थे। विजेता घोषित किया गया गीत बहुत ही सुंदर गाया ढंग से गाया गया है और संगीत भी दिल को छू लेने वाला है। सचमुच दिल्‍ली को अपना एक गीत मिल ही गया। समारोह में जवाहर नगर कमला नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन(जेकेटीए) के अध्‍यक्ष नरेश सांभर और महासचिव संजीव बजाज ने कहा कि अपने शहर की संस्‍कृति को बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्‍तुत करने वाला यह गीत दिल्‍ली की जान बन जाएगा।
यदि आप भी साड्डी दिल्‍ली का यह सोणा गीत गुनगुनाना चाहते हैं,तो बस क्लिक कीजिए mycitymyanthem.com या फिर अपने मोबाइल में टाइप कीजिए DEL और भेज दीजिए उसे 57272 पर।
अब देर किस बात की दिल्‍ली गीत के साथ आप भी झूमिए हमारे संग।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें